कुंडम: पडरिया में घर के सामने कच्ची शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार, 7 लीटर शराब जब्त
कुंडम थाना पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे के करीब सूचना पर दबिश देते हुए पडरिया में घर के सामने खड़े कच्ची शराब बेचने के मामले में पंकज कोल को 7 ली कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।वही आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।