कुंडम: महगवां घरघर डैम की पाइप लाइन का वॉल खोला गया, हजारों गैलन पानी बर्बाद, वीडियो हुआ वायरल
कुंडम थानांतर्गत महगवां में घरघर डैम से निकली पाइप लाइन का वॉल असमाजिक तत्वों के द्वारा खोल दिये जाने के चलते विगत तीन दिनों से हजारों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है।जिसका वीडियो मंगलवार की सुबह 9 बजे वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है की पाइप लाइन से गाँव मे पानी पहुचता है।वही 3 दिनो से पानी के लिए गाँव वाले जूझ रहे है।जहा जिम्मेदार इसकी सुध नही ले रहे।