कुंडम: बघराजी में घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार, 7 लीटर शराब जब्त
कुंडम थाना पुलिस को शुक्रवार की रात 8 बजे के करीब सूचना मिली की एक व्यक्ति बघराजी में घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचने की फिराक में कुप्पी लेकर खड़ा हुआ है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए राजेश कोल को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 7 ली कच्ची शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।