कुंडम: सदरा गांव में नदी से नहाकर लौट रही 57 वर्षीय चाची की भतीजे ने हत्या कर दी
कुंडम थानांतर्गत सदरा गाँव मे नदी से नाहकर शनिवार 8 बजे लौट रही 57 वर्षीय तीतरी बाई को रास्ते मे रोककर भतीजे मत्तू सिंह बरखडे ने विवाद कर लाठी डंडे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया।सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।