कोईलवर: बेहरावा में कथित पुलिसिया दमन के खिलाफ कोईलवर में भाकपा माले ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, जांच और मुआवजे की मांग की
पटना के पुनपुन प्रखंड के बेहरावा गांव में मांझी टोला पर कथित पुलिसिया दमन के विरोध में गुरुवार को कोईलवर के कपिलदेव चौक पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे संपन्न हुआ। नेताओं ने आरोप लगाया कि शराब बंदी के नाम पर छापेमारी में महिलाओं और बच्चों सेम टी 39 लोगों को जेल भेजा गया।