सिंगरौली: बैढ़न के पी.जी कालेज का निरीक्षण किया विधायक और कलेक्टर ने, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह एवं कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा संयुक्त रूप से बैढ़न गनियारी में निर्माणाधीन पी.जी कालेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित निर्माण एजेंसी एवं कार्यपालन यंत्री पीआईयू को निर्देश दियें गये कि पी.जी कालेज का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराना सुनिश्चित करे।