सिंगरौली: जिले के स्कूलों और कॉलेजों में पुलिस ने आयोजित किया 'हम होंगे कामयाब' कार्यक्रम
पुलिस मुख्यालय भोपाल के मंशा अनुसार जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए चलाएं जा रहे विशेष कार्यक्रम हम होंगे कामयाब पखवाड़े के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजो एवं संस्थानों में हम होंगे कामयाब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विवाह निषेध जागरूकता कार्यक्रम एवं उल्लंघन के विषय में कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।