सिंगरौली: सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार 2024 में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित हुआ एनटीपीसी विंध्याचल
एनटीपीसी विंध्याचल को सीआईआई एक्जिम बैंक बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2024 में प्रतिष्ठित प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड एनटीपीसी विंध्याचल की निरंतर उत्कृष्टता की ओर बढ़ते प्रयासों और दुनिया भर में मान्यता प्राप्त ईएफक्यूएम एक्सीलेंस मॉडल पर आधारित कड़ी मूल्यांकन प्रक्रिया के परिणामस्वरूप मिला।