ग्राम पंचायत बसाल मेले में डॉ. राजेश कश्यप एवं जिला परिषद अध्यक्ष शीला जी का जोरदार स्वागत
ग्राम पंचायत बसाल में आयोजित मेले के दौरान भाजपा नेता एवं विधायक प्रत्याशी सोलन डॉ. राजेश कश्यप जी तथा जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शीला जी का स्थानीय लोगों एवं आयोजकों द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश कश्यप जी ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की तथा मेले में उपस्थित लोगों के साथ संवाद किया। ऐसे पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सलोगड़ा के प्रधान श्री मनोज शर्मा जी, ग्राम पंचायत डांगरी के प्रधान श्री सन्नी जी एवं भाजपा युवा मोर्चा शहरी मंडल के उपाध्यक्ष श्री अंशुल ठाकुर जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
Solan, Solan | Nov 12, 2026