Public App Logo
Profile Picture

प्रभात हिमाचल

@prabhathimachal
60Followers
0Following
जानिए  आज कैसा रहेगा आपका दिन ...2 अक्टूबर 2026 का राशिफल
आज के मुख्य समाचार 2अक्टूबर 2026...
आज यानि 2 अक्टूबर 2026 को सोलन के इन क्षेत्रों को मिलेगा पानी।
राजकीय महाविद्यालय सोलन में दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता संपन्न, 26 कॉलेजों के 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम ...
राजकीय महाविद्यालय सोलन में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता गुरुवार को धूमधाम से संपन्न हो गई। रोमांचक मुकाबलों के बीच महिला वर्ग में आरकेएमवी शिमला और पुरुष वर्ग में एचपीयू कैंपस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 26 महाविद्यालयों से आए 150 से अधिक छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लिया।  
​समापन समारोह में राजकीय महाविद्यालय ठियोग के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण उसमें सच्ची खेल भावना और उत्साह के साथ भाग लेना है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रशासन की सराहना की।   
​प्रतियोगिता के परिणाम:
​महिला वर्ग: आरकेएमवी शिमला ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला द्वितीय और सेंट बीड्स कॉलेज शिमला तृतीय स्थान पर रहा।  
​पुरुष वर्ग: एचपीयू परिसर की टीम चैंपियन बनी। मेजबान राजकीय महाविद्यालय सोलन ने द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
​इससे पूर्व, कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए पूरे स्टाफ का आभार जताया।
​समारोह में राजकीय महाविद्यालय सुबाथू के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कश्यप, राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर की प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. जे.एस. वर्मा तथा सेवानिवृत्त योजना अधिकारी अनिल कुमार कुंडी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
​मंच संचालन डॉ. शिव लाल भारद्वाज ने किया। आयोजन सचिव प्रो. रवि राम ने प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए यूनिवर्सिटी ऑब्जर्वर डॉ. शशि किरण सहित विश्वविद्यालय अधिकारियों भूपेंद्र, अभय लखनपाल और अक्षिता वर्मा का आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक पारंपरिक नाटी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
आज की मुख्य खबरें
1. मंडी-पठानकोट हाईवे पर भीषण हादसा: रोड रोलर से टकराई ऑल्टो, तीन बच्चों समेत छह गंभीर घायल

2. नशा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 40.5 लाख की संपत्ति सीज

3 .सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: सेब का समर्थन मूल्य ₹13 होगा, चिड़गांव-जांगला में अगले सत्र से CBSE स्कूल

4. सोलन के रबौण में हादसा: अचानक कार ने लगाई ब्रेक, पीछे से ऑटो टकराया; चालक घायल

5. हिमाचल में 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर रोजगार संकट, 13 साल सेवा के बाद भी भविष्य अधर में
सोलन विधानसभा से संजय शांडिल को  चुनावी रण में उतारने की तैयारी में स्वास्थ्य मंत्री ...
<nis:link nis:type=tag nis:id=prabhathimachal nis:value=prabhathimachal nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=video nis:value=video nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breaking nis:value=breaking nis:enabled=true nis:link/>
सोलन में 3 अक्टूबर को रहेगी बिजली गुल...
3 अक्टूबर दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दिन के 02 बजे तक सोलन के इन क्षेत्रों में रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
अंधेरे में डूबा अप्पर बाजार से लेकर चौक बाजार तक का एरिया बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स हुई दुरुस्त एसडीओ नगर निगम का धन्यवाद पार्षद भी अपने वार्डों के साथ लगते  बजारो की स्ट्रीट लाइटों का रखे ध्यान: मुकेश गुप्ता समाजसेवी व पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल सोलन
एंटी-चिट्टा अभियान में सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 6 आरोपी गिरफ्तार; चूरापोस्त और 22.27 ग्राम चिट्टा बरामद..........
1 से 3 अक्तूबर तक रोहड़ू-रामपुर दौरे पर CM सुक्खू, गांवों में जनता से करेंगे सीधा संवाद.......
सोलन कांग्रेस उपाध्यक्ष शोभित बहल ने साधा भाजपा मंडल अध्यक्ष पर निशाना ।
कहा शूलिनी माता और बाबा थड़ा मोड़ा का अपमान करने वालो को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नई ।
जिस भाषा में टिका टिप्पणी भाजपा करेगी उसी भाषा में जवाब सुनने के लिए तैयार रहे ।
कल सोलन पहुंचेंगे राज्यपाल कविंद्र गुप्ता...नशे के खिलाफ अभियान का करेंगे नेतृत्व...
NIT हमीरपुर के हॉस्टलों में चोरी का आरोप, युवक गिरफ्तार; 21,510 रुपये, लैपटॉप और ATM कार्ड बरामद.......
₹75 लाख नाली के नाम पर पैसे की बर्बादी...यह ₹75 लाख की ड्रेनेज नाली है या वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट?: शैलेंद्र गुप्ता

मंत्री धनीराम शांडिल जी का ड्रीम प्रोजेक्ट, लेकिन पैदल मार्ग की चौड़ाई और ₹75 लाख की नाली पर सवाल

सोलन। स्थानीय मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल जी द्वारा चंबाघाट से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक बनाए जा रहे पैदल मार्ग को ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, लेकिन इस निर्माण की वास्तविक स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि *जब इस नाली/मार्ग को प्रस्तावित किया गया था, तब इसकी चौड़ाई 1.20 मीटर रखी गई थी, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद मौके पर इसकी चौड़ाई मात्र लगभग 80 सेंटीमीटर दिखाई दे रही है।*
ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब निर्धारित चौड़ाई ही पूरी नहीं की गई तो पैदल चलने वालों को इस परियोजना का वास्तविक लाभ कैसे मिलेगा?

जब यह परियोजना पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए है, तो रास्ते की पर्याप्त चौड़ाई और उपयोगिता सुनिश्चित करना जरूरी है। 1.20 मीटर प्रस्तावित मार्ग का लगभग 80 सेंटीमीटर रह जाना अपने आप में निर्माण की योजना और वास्तविक क्रियान्वयन के बीच अंतर को दर्शाता है। संबंधित विभाग को स्पष्ट करना चाहिए कि प्रस्तावित चौड़ाई और वास्तविक निर्मित चौड़ाई में अंतर क्यों है।

इसके साथ ही पानी की निकासी के लिए बनाई जा रही नाली भी सवालों के घेरे में है। इस कार्य के लिए नगर निगम सोलन द्वारा ₹75 लाख की राशि दी गई है और करीब एक मीटर चौड़ाई की नाली बनाए जाने की बात कही गई थी। लेकिन मौके पर बनी नाली की संरचना देखकर यह समझना मुश्किल है कि इसमें बारिश का पानी आखिर जाएगा कैसे।

नाली इतनी संकरी दिखाई देती है कि एक व्यक्ति का आना-जाना तक संभव नहीं है और ऊपर से इसे ढक दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि पानी इसमें प्रवेश कैसे करेगा, इसकी सफाई कैसे होगी और पानी की निकासी कैसे होगी?

तो फिर सवाल बिल्कुल सीधा है—₹75 लाख की नाली है या वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट?

अगर इसका उद्देश्य पानी को ड्रेन करना है, तो इसकी डिजाइन और निर्माण को देखकर ऐसा क्यों प्रतीत हो रहा है कि पानी की निकासी के बजाय पानी को रोकने की व्यवस्था तैयार हो गई है?

यह पहली बार नहीं है जब सोलन में किसी निर्माण कार्य की उपयोगिता और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शामती बाईपास सहित पूर्व के कुछ निर्माण कार्य भी चर्चा में रहे हैं। ऐसे में इस परियोजना में भी केवल इसे “ड्रीम प्रोजेक्ट” कह देना पर्याप्त नहीं है।

जनता के पैसे का जवाब जनता को मिलना चाहिए। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को स्पष्ट करना चाहिए कि ₹75 लाख की लागत से बनी इस नाली का तकनीकी उद्देश्य क्या है, इसकी स्वीकृत चौड़ाई कितनी है, प्रस्तावित 1.20 मीटर की चौड़ाई घटकर लगभग 80 सेंटीमीटर क्यों रह गई और पैदल मार्ग की निर्धारित चौड़ाई क्या है।

*ड्रीम प्रोजेक्ट वही होता है जो जनता की समस्या का समाधान करे। जनता यह पूछने को मजबूर न हो कि “यह ₹75 लाख की ड्रेनेज नाली है या वाटर हार्वेस्टिंग टैंक?”*
ठियोग कॉलेज का 2.71 करोड़ का छात्रावास चार महीने में झुका, अब हिमुडा बनाएगा नया भवन.......
सोलन कोई हस्तिनापुर नहीं यह मां शूलिनी की नगरी है: भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की टिप्पणी पर कांग्रेस नेत्री संधीरा सिंह सीनू का बड़ा पलटवार...
रिश्वत मामले में आयकर विभाग के अफसर के फ्लैट पर CBI की दबिश, अंदर से मिला ऐसा सामान कि बढ़ी जांच की अहमियत… पूरी खबर 👇
हिमाचल की इन 7 नदियों को लेकर केंद्र ने मांगा पूरा हिसाब, अब बैठक में खुलेंगे कई राज… पूरी खबर 👇
हिमाचल कांग्रेस में फिर गरमाया विवाद, जगत नेगी के बयान से बढ़ी हलचल… बोले- स्लीपर सेल को बाहर करें, पूरी खबर 👇
आज यानि कि 1 अक्टूबर 2026 को सोलन के इन क्षेत्रों को मिलेगा पानी।
कालका-शिमला रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 30 नवंबर तक 10 ट्रेनें रहेंगी बंद; दो का संचालन भी बदला… पूरी खबर 👇
विश्व पटल पर शूलिनी विश्वविद्यालय ने कायम रखी बादशाहत

शूलिनी विश्व के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में और  भारत में तीसरे पायदान पर 

सोलन( सुखदर्शन ठाकुर) हिमाचल प्रदेश के सोलन की मनमोहक पहाड़ियों में शिक्षा और शोध की अलख जगाने वाला शूलिनी विश्वविद्यालय एक बार फिर वैश्विक शैक्षणिक जगत में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराने में सफल रहा है। टाइम्स हायर एजुकेशन की वर्ष 2027 की विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में शूलिनी विश्वविद्यालय ने लगातार तीसरे वर्ष दुनिया के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में अपना स्थान बरकरार रखा है। विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर 451 से 500 के बीच के वर्ग में स्थान मिला है। जबकि भारत की रैंकिंग में शूलिनी विश्वविद्यालय तीसरे पायदान पर रहा है।
शूलिनी विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत से शीर्ष 500 में स्थान बनाने वाले संस्थानों में भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु 254वें स्थान पर और साविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज 326 से 350 के वर्ग में रहा। इनके बाद शूलिनी विश्वविद्यालय 451 से 500 के वर्ग में शामिल हुआ है। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में स्थापित एक अपेक्षाकृत युवा विश्वविद्यालय का देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ विश्व की शीर्ष सूची में लगातार जगह बनाना प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है।
रैंकिंग में शूलिनी विश्वविद्यालय की शोध क्षमता विशेष रूप से उभरकर सामने आई है। विश्वविद्यालय ने शोध गुणवत्ता के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर 184वां स्थान हासिल किया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण के मामले में भारत में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय का समग्र प्रदर्शन 47.4 से 48.7 के दायरे में रहा। यह उपलब्धि बताती है कि संस्थान ने केवल शिक्षण तक सीमित रहने के बजाय शोध, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है।
वर्ष 2027 की विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में दुनिया के 2297 संस्थानों को शामिल किया गया है। इनमें भारत के 143 विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं। एशिया के भी एक हजार से अधिक संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। ऐसे व्यापक वैश्विक मूल्यांकन में शूलिनी विश्वविद्यालय का लगातार तीसरे वर्ष शीर्ष 500 में बने रहना उसकी निरंतर शैक्षणिक प्रगति को रेखांकित करता है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल की धरती पर उच्च शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से शुरू हुई यह यात्रा वर्ष 2009 में शूलिनी विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ एक नए पड़ाव पर पहुंची है। संस्थापक कुलाधिपति प्रो. पी.के. खोसला की परिकल्पना थी कि हिमालयी क्षेत्र में ऐसा विश्वविद्यालय विकसित किया जाए, जो शिक्षा के साथ शोध और नवाचार के क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए।
स्थापना के बाद से विश्वविद्यालय ने शोध आधारित शिक्षा, नवाचार, वैज्ञानिक अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहभागिता को अपनी कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया। इसी निरंतर प्रयास का परिणाम है कि शूलिनी विश्वविद्यालय पिछले कुछ वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न रैंकिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहा है। पिछले पांच वर्षों में यह चौथा अवसर है, जब विश्वविद्यालय ने विश्व के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में जगह बनाई है।
संस्थापक कुलाधिपति प्रो. पी.के. खोसला ने कहा कि जब शूलिनी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी, तब उद्देश्य था कि हिमालयी क्षेत्र में स्थित कोई विश्वविद्यालय भी विश्व के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों ने इस लक्ष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का विश्वास दिया है। उन्होंने आने वाले तीन वर्षों में विश्व के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में स्थान बनाने का लक्ष्य रखा है।
प्रो. कुलाधिपति प्रो. विशाल आनंद ने कहा कि एक बार शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में जगह बनाना निश्चित रूप से उपलब्धि है, लेकिन लगातार तीन वर्षों तक इस सूची में बने रहना अधिक चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए हर वर्ष शैक्षणिक और शोध क्षेत्र में निरंतर प्रदर्शन करना पड़ता है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय से जुड़े सभी शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के प्रयासों को दिया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अतुल खोसला ने कहा कि विश्व के अग्रणी विश्वविद्यालयों में पहचान मिलना शूलिनी के लिए गौरव का क्षण है। विश्वविद्यालय आने वाले समय में शोध के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के साथ अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को और मजबूत करेगा। विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा देने पर जोर रहेगा, जिससे उनमें स्वतंत्र रूप से सोचने, सवाल पूछने और नए विचारों को आकार देने की क्षमता विकसित हो।
शूलिनी विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि केवल एक रैंकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि हिमाचल में उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप की तस्वीर भी पेश करती है। सोलन की पहाड़ियों में शुरू हुआ संस्थान आज विश्व के प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ एक ही सूची में खड़ा है। लगातार तीसरे वर्ष शीर्ष 500 में स्थान बरकरार रखना विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
आज की मुख्य खबरें — 30 सितंबर 2026
1. ठियोग कॉलेज का 2.71 करोड़ का छात्रावास चार महीने में झुका, अब हिमुडा बनाएगा नया भवन

2. NIT हमीरपुर के हॉस्टलों में चोरी का आरोप, युवक गिरफ्तार; 21,510 रुपये, लैपटॉप और ATM कार्ड बरामद

3. एंटी-चिट्टा अभियान में सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 6 आरोपी गिरफ्तार; चूरापोस्त और 22.27 ग्राम चिट्टा बरामद

4. हिमाचल में नाबालिग और बेटी से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा

5. मेजर विजय सिंह मनकोटिया की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

6.1 से 3 अक्तूबर तक रोहड़ू-रामपुर दौरे पर CM सुक्खू, गांवों में जनता से करेंगे सीधा संवाद
1 बीघा 18 बिस्वा प्लॉट For SALE... Location---नियर चंबाघाट, सोलन... हाईवे के साथ लगता प्लॉट... Non himachali also can buy...ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करें...+91 98162 02345,,...8219317726...
<nis:link nis:type=tag nis:id=landforsale nis:value=LandForSale nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solan nis:value=solan nis:enabled=true nis:link/>
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन,... 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल