दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने की बद्दी रेडक्रॉस मेले की तैयारियों की समीक्षा
बद्दी रेडक्रॉस मेला 28 से 30 नवंबर तक; डीसी सोलन मनमोहन शर्मा और बीबीएनडीए के सीईओ विवेक चंदेल भी बैठक में रहे मौजूद।
बद्दी। दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने बद्दी में होने वाले रेडक्रॉस मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। मेला 28, 29 और 30 नवंबर को आयोजित होगा। बैठक में डीसी सोलन मनमोहन शर्मा और बीबीएनडीए के सीईओ विवेक चंदेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विधायक चौधरी ने बताया कि खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। बैठक में प्रचार-प्रसार, मीडिया प्रबंधन, कलाकारों के कार्यक्रम, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग सरकार को भेजी जा रही है। विधायक के मुताबिक, आर. नैत पहले दिन और बाब्बू मान आखिरी दिन प्रस्तुति देंगे। अंतिम दिन मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम भी है।
Solan, Solan | Nov 12, 2026