पहली बारिश में ही धंसी फोरलेन सड़क, PWD ठेकेदार ने निगम की सीवरेज लाइन को बताया जिम्मेदार 🛣️🌧️
ग्राम दताना से देवास रोड मारुति शोरूम तक बनाए जा रहे नए फोरलेन रोड का एक हिस्सा पहली ही बारिश में धंसने लगा है। PWD के ठेकेदार ने इसका सीधा आरोप नगर निगम पर लगाया है। ठेकेदार का कहना है कि निगम के सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत सड़क के अर्थवर्क को खोदकर 3 मीटर नीचे लाइन डाली गई थी, जिससे सड़क का बेस खराब हो गया और करीब 800 मीटर के हिस्से में सड़क बैठने लगी है।
#RoadAccident #UjjainNews #PWD #MunicipalCorporation #UjjainUpdates