महाकाल मंदिर की आय में बंपर उछाल: दान से मिले 78 करोड़, कुल आय 142 करोड़ के पार 🛕💰
महाकाल लोक बनने के बाद बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं की संख्या के साथ-साथ दान में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंदिर समिति को कुल 142 करोड़ रुपये की आय हुई, जिसमें से 78 करोड़ रुपये केवल दान से प्राप्त हुए हैं। यह पिछले 6 सालों में सबसे अधिक है। प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या 50 हजार से बढ़कर डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गई है। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दान की गणना पूरी पारदर्शिता और कैमरे की निगरानी में की जाती है।
#UjjainNews #MahakalDarshan #MahakaleshwarTemple #RecordDonation #MPNews