मोहर्रम पर भाईचारे की मिसाल: 35 साल से खजूर वाली मस्जिद के पास बांटी जा रही मोहब्बत की मिठास 🕌🤝
मोहर्रम के पवित्र महीने में उज्जैन की खजूर वाली मस्जिद के पास गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। यहाँ एक परिवार पिछले 35 वर्षों से इमाम हुसैन की याद में विशेष हलवा तैयार कर बाँट रहा है। परिवार अपने स्वयं के खर्च पर यह आयोजन करता है, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में इंसानियत, मोहब्बत, त्याग और आपसी भाईचारे का संदेश देना है।
#Muharram #CommunalHarmony #Brotherhood #UjjainNews #inspirationalquotes