झारखंड आंदोलन के वीरों को दी श्रद्धांजलि, हेमंत सोरेन ने कहा- जल, जंगल, जमीन और अधिकारों के लिए लड़ने वालों का संघर्ष पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा
गुवा गोलीकांड के शहीदों को CM हेमंत ने किया याद, बोले- ‘कुर्बानी कभी भुलाई नहीं जाएगी’
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुवा गोलीकांड के शहीदों समेत झारखंड आंदोलन से जुड़े सभी वीरों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि झारखंड की धरती हमेशा से जल, जंगल, जमीन और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले लोगों की धरती रही है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों और झारखंड आंदोलन से जुड़े अनेक लोगों ने अपने अधिकारों और अलग झारखंड की पहचान के लिए संघर्ष किया। इस संघर्ष के दौरान कई वीरों ने अपने प्राणों तक की आहुति दे दी।
‘कई वीर आज हमारे बीच नहीं, लेकिन संघर्ष जिंदा है’
हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के हक और अधिकार के लिए संघर्ष
Barkatha, Hazaribagh | Sep 10, 2026