शिक्षक पर फायरिंग: दिनदहाड़े शिक्षक पर गोलीबारी से मची सनसनी, सैलून से लौट रहे मास्टर साहब पर दनादन फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को घेरीबंदी कर दबोचा
हजारीबाग के पदमा में रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी कृष्णा महतो को गिरफ्तार किया। पिस्टल, गोलियां और बाइक बरामद।
हजारीबाग: झारखंड में बदमाशों के हौसले कुछ ज्यादा ही बुलंद हो गये हैं। हजारीबाग में बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। मामला हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र की बतायी जा रही है। जहां सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय कुमार महथा पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से लोडेड इटालियन पिस्टल, जिंदा गोलियां, खोखे, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरजपुरा गली नंबर-01 निवासी कृष्णा महतो उर्फ महेश महतो (40 वर्ष) के रूप में हुई है।