मंत्री सुदिव्य के निधन पर झामुमो ने शोक व्यक्त किया।
बरकट्ठा : झामुमो के गिरिडीह विधायक, झारखंड सरकार कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की आकस्मिक निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रखंड के कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन राज्य और सम्पूर्ण झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। झारखंड ने खोया एक कर्मठ नेता। उनके संघर्षशील व्यक्तित्व और कार्यों को याद रखा जाएगा। शोक व्यक्त करने वाले में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी, केंद्रीय सदस्य यासीन खान, वरिष्ठ नेता वासुदेव महतो, मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता, उपाध्यक्ष राजाराम मांझी, महेश मांझी, रामसहाय मांझी, भुनेश्वर दास, निजाम अंसारी, रामदेव चौधरी, मनोहर महतो, कार्तिक महतो, डेगलाल महतो, यूसुफ अंसारी, मकबूल अंसारी, चन्द्रिका प्रसाद अन्य कार्यकर्त्ता शामिल हैं।