कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में 1 वारंटी को किया गिरफ्तार
कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी आबकारी अधिनियम से सम्बंधित वारंटी साजिद निवासी नगीना बिजनौर को नगीना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को शनिवार दोपहर 3 बजे न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार व आरक्षी आशीष बिष्ट शामिल रहे।