कोटद्वार: कोटद्वार जामा मस्जिद से पाकिस्तान मुर्दाबाद का ऐलान, मुस्लिम संगठनों ने किया प्रदर्शन और पाकिस्तान का पुतला दहन
कोटद्वार जामा मस्जिद से शुक्रवार को पाकिस्तान मुर्दाबाद का ऐलान किया गया। शुक्रवार दोपहर 3 बजे मुस्लिम संगठनों ने कोटद्वार के झंडा चौक में एकत्रित होकर पहलगाम की आतंकी घटना पर पाकिस्तान के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया । इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए वहीं पाकिस्तान का पुतला दहन भी किया गया ।