कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ने उदयरामपुर में दीदी की पाठशाला में बच्चों को पढ़ाया, किया कंप्यूटर भेंट
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार शाम 4 बजे कोटद्वार के उदयरामपुर में संचालित दीदी की पाठशाला में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाया। साथ हीं बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान हो इसके लिए एक कंप्यूटर भी उपलब्ध कराया। ऋतु खण्डूडी ने बताया कि गत जनवरी माह से कोटद्वार भाभर के उदयरामपुर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के लिए शुरु किया है।