कोटद्वार: कोटद्वार में पहलगाम घटना को लेकर 11 बजे तक बाजार रहा बंद, किया गया पुतला दहन, शराब की दुकान खुली रही
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर कोटद्वार में आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार सुबह 11 बजे तक व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर विरोध दर्ज किया।जिसके बाद मुख्य बाजार में पुतला दहन कर पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से आतंकियों के खात्मे की मांग की। वही इस दौरान जब व्यापारियों ने दुकान को बंद रखा शराब की दुकान खुली थी