मुरैना ब्रेकिंग — मुरैना-श्योपुर रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात
आज कैलारस से बीरपुर तक दौड़ी पैसेंजर ट्रेन
कैलारस से बीरपुर के बीच लंबे इंतजार के बाद आज पैसेंजर ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कैलारस–बीरपुर पैसेंजर ट्रेन (64635/64636) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े।
ब्रॉड गेज लाइन पर ट्रेन संचालन शुरू होने से कैलारस, बीरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अब सुगम, सुरक्षित और किफायती रेल सुविधा उपलब्ध होगी। लंबे समय से चली आ रही स्थानीय लोगों की मांग पूरी होने से क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और कनेक्टिविटी को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि यह रेल सेवा मुरैना-श