मेमो ट्रेन शुरू होते ही थरा में हंगामा, स्टेशन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आधे घंटे रोकी ट्रेन
मुरैना। कैलारस-बीरपुर के बीच मेमो ट्रेन का संचालन शुरू होते ही थरा गांव में ग्रामीणों ने स्टेशन की मांग को लेकर ट्रेन रोक दी। करीब एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और कहा कि नैरोगेज के समय थरा में स्टेशन था, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। करीब आधे घंटे तक ट्रेन रुकी रही। सूचना पर पुलिस और रेलवे अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।
#मुरैना #morena #रेल्वे #ट्रेन #थरा