फायरिंग कर मांगा था हफ्ता, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, 3 कट्टे और 3 बाइक बरामद, निकाला जलूस
मुरैना। दुकान पर हफ्ता मांगने और विरोध करने पर मारपीट व हवाई फायरिंग के मामले में थाना स्टेशन रोड पुलिस ने राजू तोमर, कीरतराम कंसाना, विवेक तोमर और विनोद पंडित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 विधि-विरुद्ध बालकों को भी अभिरक्षा में लिया। आरोपियों से 315 बोर के 3 कट्टे, 3 जिंदा राउंड, बेसबॉल का डंडा और 3 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। कार्रवाई एसपी धर्मराज मीना के निर्देशन और सीएसपी दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में की गई। घटना में शामिल शैलेन्द्र उर्फ शैलू गुर्जर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
#मुरैना #morena #पुलिस