दादरी: सेक्टर-12 में आपसी विवाद के दौरान दबंगों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट, पुलिस घटना की जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-12 में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आपसी विवाद में दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। आनन फानन में युवक को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक पीड़ित पक्ष ने थाने पर आकर लिखित शिकायत नहीं दी है। यदि लिखित शिकायत मिलती है तो आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।