दादरी: सेक्टर-26 में पार्क में कुत्ता टहलाने से मना करने पर दबंग ने बुजुर्ग के साथ की मारपीट, खुद को सांसद का करीबी बताया
नोएडा के सेक्टर-26 में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब सार्वजनिक पार्क में कुत्ता टहलाने से मना करने पर खुद को गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा का करीबी बताते हुए दबंग युवक ने बुजुर्ग के साथ जमकर मारपीट की। वहीं पीड़ित बुजुर्ग ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।