दादरी: सेक्टर-47 के पास पुलिस ने अवैध गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अवैध गांजा बरामद
नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध गांजे की बिक्री करने वाले शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से समीर यादव के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।