दादरी: मिहिर भोज पार्क में तीन दिवसीय पुष्पोत्सव का भव्य शुभारंभ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी कुमार रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा में स्थित मिहिर भोज पार्क में शुक्रवार को तीन दिवसीय पुष्पोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। तीन दिवसीय पुष्पोत्सव का शुभारंभ विधिवत रूप से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। पुष्पोत्सव का आयोजन आगामी 2 मार्च 2025 तक किया जाएगा।