दादरी: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी-2 सोसाइटी में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी-2 सोसाइटी में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद होने लगा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया है। बिसरख थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।