दादरी: बहलोलपुर अंडरपास के पास पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद
नोएडा के सेक्टर 63 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए 1 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से गौरव के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है, जो बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।