🔴 छठ घाट दर्शन - Part 13
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के राजा बिगहा गांव का तालाब छठ घाट
रात के लगभग 10 बजे भी राजा बिगहा गांव के युवा घाट की साफ-सफाई में लगे हुए हैं। तालाब को पूरी तरह साफ-सुथरा कर दिया गया है। कल संध्या अर्घ्य है, उसी की तैयारी जोरों पर है।गांव के आलोक कुमार ने बताया कि पहले गांव में अर्घ्य नहीं दिया जाता था। लोग कुआं-तालाब में देते थे, ज्यादातर लोग मदनपुर-देव चले जाते थे। सुविधा को देखते हुए इस तालाब में 2019 से अर्घ्य की शुरुआत हुई। उस समय एक भी घाट नहीं था।अब धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। राजा बिगहा,महेशपुर समेत लगभग 10 गांव के लोग यहां अर्घ्य देने आते हैं। यहां हजारों की संख्या में भीड़ लगती है।
घाट को पेंट कर दिया गया है, राजा बीघा तक पूरा लाइट लग गया है, डेकोरेशन का काम जारी है। श्रद्धालुओं के लिए फल वितरण, चाय-कॉफी की भी व्यवस्था है। यह घाट स्टेट हाईवे-101 के बगल में है।
राजा बीघा वाले इस पोस्ट को शेयर जरूर करें 👇
रात में सफाई कर रहे युवाओं के लिए एक लाइक तो बनता है
जय छठी मैया 🙏 जय सूर्य देव ☀️
#ChhathMahaparv #RajaBigha #Madanpur #Aurangabad #ChhathGhat #UmangeshwariNews