🔴 देव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सीसीटीवी से होगी निगरानी - SP ने दी सख्त चेतावनी
औरंगाबाद - भगवान भास्कर की नगरी देव
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।उन्होंने बताया कि ट्रैफिक के लिए कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है, सभी जगह पार्किंग की व्यवस्था है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सादे लिबास में भी जवान तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर और कुष्ठ निवारण तालाब पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी सुरक्षा बलों पर नजर रखने के लिए निगरानी टीम भी बनाई गई है। जवानों को ब्रीफिंग में साफ चेतावनी दी गई है कि सुरक्षा में थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
देव वाले इस पोस्ट को शेयर जरूर करें 👇
जय छठी मैया 🙏 जय सूर्य देव ☀️
#ChhathMahaparv #Dev #SuryaNagariDev #Aurangabad #UmangeshwariNews