कालपी विधानसभा में विकास की जमीनी हकीकत!
कागजों पर विकास या जमीन पर बदहाली?
कदौरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरचन्द्रपुर में बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर आज अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां करता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंदर पहुंचने के रास्ते और आसपास की स्थिति बेहद खराब है।
एक ओर गंगा-जमुना जैसी नदियों का पानी आसपास नजर आता है, तो दूसरी ओर आरोग्य मंदिर का परिसर जंगल में तब्दील दिखाई दे रहा है।
वर्तमान समय में मंदिर के बगल से यमुना नदी बह रही है, लेकिन सवाल यह है कि जिस स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, वहां विकास और रखरखाव की स्थिति आखिर ऐसी क्यों है?
सरकारी योजनाओं के नाम पर लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक की धनराशि खर्च/निकासी का दावा किया जाता है, तो फिर जमीन पर विकास की तस्वीर इतनी बदहाल क्यों नजर आ रही है?
पूरा वीडियो आखिर तक जरूर देखिए और सुनिए कि हरचन्द्रपुर के ग्रामीणों ने विकास को लेकर क्या-क्या सवाल उठाए।
यह तो सिर्फ एक ग्राम पंचायत की तस्वीर है।
आगे और भी ग्राम पंचायतों में जाकर दिखाएंगे कि विकास कितना हुआ और कागजों पर कितना!
आपकी नजर में जिम्मेदार कौन है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#कालपी_विधानसभा #हरचन्द्रपुर #कदौरा #जालौन #ग्रामपंचायत #ग्रामविकास #विकासकीहकीकत #आयुष्मानआरोग्यमंदिर #स्वास्थ्यव्यवस्था #सरकारीयोजना #विकास_का_सच #जमीनी_हकीकत #सरकारी_धन #जवाब_दो #ग्रामीणों_की_आवाज #जनता_का_सवाल #जालौन_न्यूज़ #कालपी_न्यूज़ #कदौरा_ब्लॉक #BreakingNews #GroundReality #ViralVideo #NewsUpdate #PublicVoice #Development #JalaunNews
Jalaun, Jalaun | Sep 3, 2026