बीच सड़क गड्ढा बना मुसीबत, रोजाना हादसों का खतरा
मुरैना। शहर के नेहरू पार्क रोड पर पुरानी जिला पंचायत कार्यालय के सामने बीच सड़क पर बना गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। सड़क के बीचों-बीच बने इस गड्ढे के कारण आए दिन बाइक सवार अपना संतुलन खोकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढे को लेकर जिम्मेदार विभाग का ध्यान आकर्षित किया जाना चाहिए, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ है। खासकर रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के बीच बने इस गड्ढे को जल्द से जल्द भरवाकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
#morena #मुरैना #नगरनिगम