प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने मिली 25-25 हजार की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का किया अंतरण
मुरैना जिले के 3871 मेधावी विद्यार्थियों को मिला लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के राशि अंतरण कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग एक लाख 22 हजार मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है। प्रदेश सरकार की यह पहल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकेंगे।
मुरैना जिले के 3871 मैधावी विद्यार्थियों को मिला लाभ
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से जिले के 3871 मैधावी विद्यार्थियों को योजना के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि बैंक खातो के माध्यम से प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण जिले के सभी हायर सैकेण्डरी स्कूलों में किया गया। इस अवसर पर शिक्षक, विद्यार्थी आदि मौजूद रहें। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भागीदारी के लिए दो मैधावी विद्यार्थियों को भोपाल भेजा गया था।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Morena, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026