मुरैना ब्रेकिंग—नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार।
मुरैना के स्टेशन रोड थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और धमकी के मामले में वांछित आरोपी को महज 18 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन राजोरिया के खिलाफ BNS, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 1 सितंबर को आरोपी को मुड़ियाखेड़ा, मुरैना से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में स्टेशन रोड थाना पुलिस टीम द्वारा की गई।
Morena Nagar, Morena | Sep 1, 2026