श्रावणी मेला 2026: बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया तैयारियों का निरीक्षण
मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और फकुली मोड़ से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक निरीक्षण किया। प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, मेडिकल कैंप, पेयजल, अस्थायी शौचालय, विश्राम स्थल, साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति और 24×7 कंट्रोल रूम जैसी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ बिना किसी लापरवाही के जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
#TirhutNow #Muzaffarpur #ShravaniMela2026 #BabaGaribNath #DMKumarGaurav
Musahri, Muzaffarpur | Jul 2, 2026