चौपारण: भगत सिंह की 119वीं जयंती पर उमाशंकर अकेला ने किया नमन, उनके विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने अपने आवास पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उमाशंकर अकेला ने कहा कि भगत सिंह की शहादत को देश कभी भुला नहीं सकता। उनका त्याग, साहस और देशप्रेम आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह के बताए आदर्शों और पदचि