पाकुड़: पाकुड़ शहर में नो-एंट्री कागज़ी, सड़क किनारे ट्रकों का कब्ज़ा,आदेश बेअसर, प्रशासन नदारद #pakur #no #action #police
Pakaur, Pakur | Nov 26, 2025 पाकुड़ पुराना डीसी मोड़ और आगे शहरकोल नया डीसी मोड़ तक, सुबह होते ही एक अघोषित पार्किंग ज़ोन बन जाता है। नो-एंट्री का बोर्ड बस औपचारिकता भर रह गया है, क्योंकि भारी गाड़ियाँ बेखौफ सड़क किनारे कब्ज़ा जमाए रहती हैं। सबसे चिंताजनक बात यह कि बस्ती की ओर जाने वाली संकरी गलियाँ भी इन वाहनों से जाम हो जाती हैं। मोहल्ले के लोग रोज़मर्रा की दिक्कतों से जूझ रहे हैं.