चूरू: रतनगढ़ क्षेत्र की 25 वर्षीय शादीशुदा महिला ने नोकरानी बनाकर दुष्कर्म और 2 साल तक देहशोषण का आरोप लगाया, एसपी को दिया परिवाद
Churu, Churu | Jun 18, 2025 चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के एक गांव की 25 वर्षीय शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को घर में नौकरानी बनाकर दुष्कर्म किया और फिर उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना ली। इसके बाद महिला को शादी का झांसा देकर उसे बीकानेर ले गया, जहां 2 साल तक उसका देह शोषण किया गया।