चूरू: जिला परिषद सभागार में 'वंदे गंगा— जल संरक्षण जन अभियान' के अंतर्गत जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला का आयोजन
Churu, Churu | Jun 17, 2025 राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'वंदे गंगा— जल संरक्षण जन अभियान' अंतर्गत मंगलवार को चूरू जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला आयोजित की गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा शाम 7:00 बजे जारी प्रेस नोट के मुताबिक इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि जनसहयोग से जनोपयोगी कार्य हो।