चूरू: चूरू में 51.6 एमएम बारिश के बाद राजकीय लोहिया कॉलेज सहित शहर के निचले इलाकों में पानी भरा, लोगों को हुई परेशानी
Churu, Churu | Jun 17, 2025 चूरू शहर में मंगलवार को हुई 51.6 एमएम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली लेकिन राजकीय लोहिया के सामने सहित शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। शहर की सड़कों पर जगह जगह बारिश का पानी जमा हो गया। जिससे वाहन चालकों व बाइक सवारों को काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल राहगीरों को हुई जिन्हें बारिश के पानी से होकर गुजरना पड़ा।