मड़ावरा: मड़ावरा में सोनी जी के मंदिर में श्री गणेश महोत्सव के दौरान श्री गणेश जी को अर्पित किए गए 56 भोग
मड़ावरा के सोनी जी के मन्दिर में श्री गणेश महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार की शाम 8 बजे भव्य महा आरती के पश्चात आयोजक मण्डल ने विशेष 56भोग श्री गणेश जी को अर्पित किया गया पश्चात कीर्तन मण्डली ले द्वारा भजन कीर्तन गाये गये। मड़ावरा कस्वे में श्री गणेश महोत्सव से कस्वे का माहौल धर्ममय दिख रहा है।