लोहरदगा: मदरसा मिस्बाहुल उलूम में दुनियावी तालीम पर चर्चा, तंजीम ए उल्लेमाए अहले सुन्नत व जमात ए अहले सुन्नत की हुई बैठक
लोहरदगा जिले के मदरसा मिस्बाहुल उलूम मे तंजीम ए उल्लेमाए अहले सुन्नत व जमात ए अहले सुन्नत लोहरदगा की एक अहम बैठक मुफ्ती सद्दाम हुसैन सकाफी की सदारत में रखी गई। जिसमेंपूरे लोहरदगा जिला अंतर्गत सभी प्रखंड अंजुमन के सदर व सेक्रेट्री अपने इमाम और उलेमा के साथ शिरकत किए। बैठक में रायसुमारी के बाद दो एजेंडे को लेकर चर्चा करते हुए बैठक रविवार शाम 4:30 बजे संपन्न!