टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ग्राउंड पर युवा जोड़ो अभियान का कार्यक्रम आयोजित, पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद
टीकमगढ़ पुलिस ग्राउंड पर युवा जोड़ो अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी एवं उन्हें हेलमेट सीट बेल्ट का महत्व बताते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।