टीकमगढ़: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन, पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
पुलिस लाइन में दिनांक 1 जनवरी से 31 जनवरी तक परवाह थीम पर आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर में आमजन को ट्रैफिक नियमों से जागरूक करने हेतु पुलिस लाइन से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,जो शहर के मुख्य चौराहा एवं बाजारों से होकर वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई।