टीकमगढ़: सड़क हादसे में घायल हुए लाखरौन गांव निवासी व्यक्ति की हुई मौत, ज़िला अस्पताल में हुआ शव का पोस्टमार्टम
शुक्रवार को लाखरौन गांव निवासी प्रमोद केवट नाम के व्यक्ति के शव का जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन ने बताया कि दिनांक 1 जनवरी को प्रमोद बाइक से कुंडेश्वर से अपने घर की ओर आ रहा था,रास्ते में बम्होरी बराना गांव के पास दूध के टैंकर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। व्यक्ति का झांसी ग्वालियर और भोपाल में उपचार कराया गया था।