टीकमगढ़: जेरोन गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, टीकमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती
जेरोन गांव के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम राहुल अहिरवार निवासी मलपीथा बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने गांव से ओरछा की तरफ जा रहा था, रास्ते में जेरोन गांव के पास बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।