Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
ilyasexpose123
* बांदा की सड़कों पर ऐसा जाम, गजराज भी सोच में पड़ गए - जाएं तो जाएं कहां!
Atarra, Banda
| Nov 12, 2026
MORE NEWS
*स्थानांतरण उपनिरीक्षकगण जनपद बांदा।*
Atarra, Banda | Nov 13, 2026
➡️एटीएम मशीन में टेम्परिंग कर कैश डिस्पेंसिंग स्लॉट में कृत्रिम शटर लगाकर नकदी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।* *➡️अभियुक्तों के कब्जे से एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर निकाले गये 5960 रुपये, घटना में प्रयुक्त औजार आदि सहित मोटरसाइकिल बरामद ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही है कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एटीएम मशीन से छेड़छाड़/टेम्पररिंग कर कैश डिस्पेंसिंग स्लॉट में कृत्रिम शटर लगाकर नकदी रुपए चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 11.11.2026 को थाना कोतवाली नगर पर परशुराम तालाब के रहने वाले वीरेन्द्र कुमार ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि दिनांक10/11.11.2026 की रात्रि में बंगाली पुरा स्थित एक एटीएम से 15 हजार रुपए निकालने गए थे । निकालने की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी जब रुपए नहीं निकले तो उन्हे आभास हुआ कि एटीएम में कुछ गड़बड़ी/छेड़छाड़ की गई है साथ ही अन्य व्यक्ति द्वारा भी बताया गया उसके भी 05 रुपए सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी नही निकले है । सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत करते हुए मामलें की जांच व अभियुक्तों की पहचान पर गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए आज दिनांक 13.11.2026 को घटना में शामिल 02 अभियुक्तों की पहचान कर मुखबिर की सूचना पर महोखर बाइपास से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर निकाले गये रुपये सहित घटना में प्रयुक्त औजार सहित एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया । अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे दोनों मिलकर एटीएम में छेड़छाड़ कर नकदी चोरी करते थे । चोरी करने के लिए वे एटीएम के कैश डिस्पेंसिंग स्लॉट (जहाँ से ग्राहक को नकदी प्राप्त होती है) के सामने लगे कवर/पल्ले को प्लास से क्षतिग्रस्त कर उसमें टेप एवं फेवीक्विक की मदद से एक कृत्रिम शटर लगा देते थे । इसके बाद कवर को पुनः चिपका देते थे, जिससे बाहर से एटीएम सामान्य दिखाई देता था । इस छेड़छाड़ के कारण जब कोई ग्राहक एटीएम से नकदी निकालने का प्रयास करता था, तो मशीन द्वारा नकदी जारी होने के बावजूद वह ग्राहक तक नहीं पहुँच पाती थी और लगाए गए कृत्रिम शटर में फंस जाती थी । ग्राहकों के जाने के बाद दोनों व्यक्ति एटीएम के कवर को खोलकर फंसी हुई नकदी निकाल लेते थे । पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है साथ ही इनके आपराधिक इतिहास के भी बारे में जानकारी की जा रही है । *बरामदगी-* ▪️5960 रुपये (एटीएम से छेड़छाड़ कर निकाले गये ) ▪️01 मोटरसाइकिल ▪️02 एनड्रॉयड फोन ▪️05 एटीएम कार्ड ▪️मशीन से छेड़छाड़/टेम्परिंग में प्रयुक्त 01 प्लास, 03 प्लेट्स, 03 टेप के बंडल, सिल्वर स्प्रे पेंट, 03 रबर, फेवीक्विक, 01 बिजली का टेप व 01 बैग आदि औजार बरामद । *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1- करन पुत्र अशोक निवासी बवारा सवारा थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर । 2- अजय पुत्र रामदास निवासी कंचन पुरवा थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 581/2026 धारा 318(4)/303(2)/319(2)/334(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. बलराम सिंह प्र0नि0 थाना कोतवाली नगर 2. आकाश शुक्ला चौकी प्रभारी मण्डी समिति 3. कां0 नवीन कुमार यादव 4. कां0 प्रशान्त कुमार 5. कां0 सौरभ
Atarra, Banda | Nov 13, 2026
*बांदा: शिव मंदिर के पास जुआ खेलते 2 गिरफ्तार, 2 फरार, 2150 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद* *बांदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरका पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आज दिनांक 11 नवंबर 2026 की सुबह थाना मरका पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम करहुली में शिव मंदिर के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस ने दबिश देकर मौके से जुआ खेल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 02 अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए। मौके से माल-फड़ तथा जामा तलाशी से कुल 2150 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। *गिरफ्तार अभियुक्त:* 1. रंजीत पुत्र रामचन्द्र, निवासी करहुली, थाना मरका, जनपद बांदा। 2. शिवबालक पुत्र घासिल, निवासी करहुली, थाना मरका, जनपद बांदा। *फरार अभियुक्त:* 1. मानसिंह पुत्र मुन्ना, निवासी करहुली, थाना मरका, जनपद बांदा। 2. राजेश पुत्र छेदीलाल, निवासी करहुली, थाना मरका, जनपद बांदा। इस संबंध में थाना मरका में मु0अं0सं0 167/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 कल्लूराम सरोज, हे0कां0 गजराज पटेल, कां0 पुनीत त्रिपाठी, कां0 विनोद यादव और कां0 रोहित यादव शामिल रहे।
Atarra, Banda | Nov 11, 2026
"बाँदा में 22 वर्षीय युवक का गोली लगा शव मिला, सर में गोली लगने के निशान, पास में तमंचा व कारतूस बरामद, 10 माह पहले मिला था युवती का शव" बाँदा के जसपुरा क्षेत्र के भुरवा नाले में शाम 22 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, युवक के सर में गोली लगी थी।शव के पास देशी तमंचा,एक खोखा और एक जिंदा कारतूस मिलने से पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है पर मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। शव की पहचान अंशु पुत्र विजयबहादुर के रूप में हुई है l घटना बाँदा जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र की है जहां आज डरा शांत भुरवा नाले की ओर गए ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। सूचना पर सीओ सदर प्रतीक्षा सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक युवक ने देशी तमंचे से अपने सिर में गोली मा
Atarra, Banda | Nov 11, 2026
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है दीपावली, सनातन परंपरा को ऐसे ही मनाते रहेंगे: दिलीप सिंह गौर उर्फ लाला* *बांदा।* दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रात में नदी किनारे दीयों की रोशनी और लोगों की भीड़ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान *दिलीप सिंह गौर उर्फ लाला* ने कहा कि दीपावली सनातन और हिंदू धर्म का बहुत ही पवित्र पर्व है। उन्होंने कहा: > "देखिए ये दीपावली हमारा जो है सनातन और हिंदू धर्म का बहुत ही पवित्र पर्व है। असत्य पर सत्य की जीत पर विजयादशमी के बाद में दीपावली का जो पर्व होता है, ये हम लोग इसलिए मनाते हैं कि हमारे जो पूर्वज रहे हैं, सनातन धर्म के श्री रामचंद्र जी के विजयादशमी में जो रावण वध हुआ, असत्य पर सत्य की जीत हुई, उनके घर वापसी में पूरा सनातन धर्म इसको बहुत अच्छे से मनाता है और इसको हम लोग कंटिन्यू मनाते रहेंगे।" दिलीप सिंह गौर ने कहा कि दीपावली केवल दीये जलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सत्य, धर्म और अच्छाई की जीत का संदेश देता है। भगवान श्रीराम की घर वापसी की खुशी में आज भी हर घर, हर गली और हर घाट रोशनी से जगमगाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प
Atarra, Banda | Nov 9, 2026
*बांदा: बागें नदी में डूबे तीसरे युवक का शव भी बरामद, तीनों की मौत से गांव में मातम* *बांदा।* थाना कालिंजर क्षेत्र में बागें नदी में नहाने गए तीन युवकों के डूबने की घटना में रविवार, 9 नवंबर 2026 को तीसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया। इससे पहले शनिवार देर शाम तक दो युवकों के शव बरामद किए गए थे। पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर 2026 को तीन युवकों के नदी में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। देर शाम तक दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि तीसरे युवक की तलाश जारी थी। तीसरे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों और स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में आज, 9 नवंबर को तीसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया। तीनों शवों का पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार की वीडियो बाइट भी जारी की गई
Atarra, Banda | Nov 9, 2026
04-11-2026 बाँदा जनपद की #विशेष खबरे **अमर भारती** एक उम्मीद "सटीक नज़र सही खबर" **जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें** **ब्यूरो** मोहम्मद इलियास **खबरों के लिए संपर्क करें** **Media Centre Station Road Banda** Mo-9455293039 9889697891
Atarra, Banda | Nov 9, 2026
03-11-2026 बाँदा जनपद की #विशेष खबरे **अमर भारती** एक उम्मीद "सटीक नज़र सही खबर" **जनपद की छोटी बड़ी खबर के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर करें** **ब्यूरो** मोहम्मद इलियास **खबरों के लिए संपर्क करें** **Media Centre Station Road Banda** Mo-9455293039 9889697891
Atarra, Banda | Nov 9, 2026