असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है दीपावली, सनातन परंपरा को ऐसे ही मनाते रहेंगे: दिलीप सिंह गौर उर्फ लाला*
*बांदा।* दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रात में नदी किनारे दीयों की रोशनी और लोगों की भीड़ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान *दिलीप सिंह गौर उर्फ लाला* ने कहा कि दीपावली सनातन और हिंदू धर्म का बहुत ही पवित्र पर्व है।
उन्होंने कहा:
> "देखिए ये दीपावली हमारा जो है सनातन और हिंदू धर्म का बहुत ही पवित्र पर्व है। असत्य पर सत्य की जीत पर विजयादशमी के बाद में दीपावली का जो पर्व होता है, ये हम लोग इसलिए मनाते हैं कि हमारे जो पूर्वज रहे हैं, सनातन धर्म के श्री रामचंद्र जी के विजयादशमी में जो रावण वध हुआ, असत्य पर सत्य की जीत हुई, उनके घर वापसी में पूरा सनातन धर्म इसको बहुत अच्छे से मनाता है और इसको हम लोग कंटिन्यू मनाते रहेंगे।"
दिलीप सिंह गौर ने कहा कि दीपावली केवल दीये जलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सत्य, धर्म और अच्छाई की जीत का संदेश देता है। भगवान श्रीराम की घर वापसी की खुशी में आज भी हर घर, हर गली और हर घाट रोशनी से जगमगाता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प
Atarra, Banda | Nov 9, 2026